उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य

बड़ी खबर….उत्तराखंड में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सुविधा, जल्द मिलेंगे इतने पीएचओ

खबर शेयर करें -

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों को शीघ्र ही 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिलने जा रहे हैं। एच0एन0बी0 मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड ने काउंसिलिंग के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। चयनित सीएचओ की तैनाती शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जनपदों में की जायेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में शत-प्रतिशत सीएचओ की तैनाती करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत गत वर्ष 1683 पदों के सापेक्ष 1515 सीएचओ की तैनाती की जा चुकी है। जिनमें से कुछ अभ्यर्थियों का चयन नर्सिंग अधिकारी पद पर हो जाने से सीएचओ के 379 पद रिक्त हो गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

विभाग ने इन पदों को भरने की जिम्मेदारी मेडिकल विश्वविद्यालय को सौंपी थी। विश्वविद्यालय ने काफी कम समय में 25 फरवरी 2024 को सीएचओ की भर्ती परीक्षा का आयोजन कर कांउसलिंग के उपरांत 361 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जिनको शीघ्र ही रिक्त पदों के सापेक्ष जनपदवार तैनाती दे दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

चयनित अभियर्थियों में से अल्मोड़ा जनपद में 12, बागेश्वर 28, चमोली 29, चम्पावत 10, देहरादून 20, हरिद्वार 24, नैनीताल 10, पौड़ी 60, पिथौरागढ़ 34, रूद्रप्रयाग 23, टिहरी गढ़वाल 91, ऊधमसिंह नगर 12 व उत्तराकाशी हेतु 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। डा. रावत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सौंप दी जायेगी। जिनकी तैनाती का जिम्मा संबंधित सीएमओ का होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ की तैनाती से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में