उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

बड़ी खबर…..अवैध मकान पर जल्द गरजेगी जेसीबी, ये रहा ऐक्शन प्लान

खबर शेयर करें -

देहरादून शहर के अंतर्गत स्थित 129 मलिन बस्तियों में 11 मार्च 2016 के बाद अवैध रूप से बने मकानों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश पर नगर आयुक्त ने सरकारी जमीन और नदी-नालों के किनारे अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए टास्क फोर्स गठित की है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!... उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। देहरादून नगर निगम के विभिन्न वार्डों में करीब 129 मलिन बस्तियां हैं। नगर निगम के कर और भूमि अनुभाग के मुताबिक इन बस्तियों में मार्च 2016 तक चालीस हजार के आसपास मकान बने थे।

लेकिन हाल ही नगर निगम ने जो निजी कंपनी के माध्यम से समस्त वार्डों में समस्त भवनों और संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग करवाई तो मौजूदा समय में हजारों की संख्या में नए निर्माण होने की बात सामने आई है। जो सरकारी जमीन, नदी-नालों के किनारे स्थित भूमि पर कब्जा कर बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  100 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर... पेड़ों ने बचाई जान; 1 की मौत, 14 घायल

इधर, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि बुधवार को अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 13 मई को होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरंग में अचानक गूंजा धमाका...फिर आया मौत का सैलाब; 9 श्रमिकों की मौत, 6 की तलाश

मलिन बस्तियों में मार्च 2016 के बाद अवैध रूप से बने मकानों को बिजली-पानी के नए कनेक्शन देने पर रोक है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में