एक्सीडेंट देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

हवा में कांपने लगा विमान का इंजन……….एयरपोर्ट पर हुआ इमरजेंसी का ऐलान

खबर शेयर करें -

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को इमरजेंसी ऐलान करना पड़ा। यहां से उड़ान भरने वाली एक विमान को आपातकालीन स्थिति में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। दरअसल इंदिया गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही विमान में कुछ खराबी आ गई। जिसके बाद विमान की लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के इंजन में खराबी आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

बताया जा रहा है कि स्पाइसेजट एयरक्राफ्ट ने रविवार की सुबह लेह के लिए उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही समय बाद यह विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आ गया। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस विमान में करीब 135 यात्री सवार थे। विमान को सफलतापूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

एयरक्राफ्ट और दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह इमरजेंसी लगा दी गई थी। विमान SG 123 ने सुबह करीब साढ़े दस बजे उड़ान भरी थी। लेकिन 11 बजे विमान को लैंड करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में कंपन आ गई थी। बोइंग 737-7 एयरक्राफ्ट को उड़ान के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि विमान से एक पंक्षी भी टकराया था। इंजन में कंपन आने की वजह से उसमें सवार 135 लोगों की सांस हवा में अटकी रही। जब पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ