उत्तर प्रदेश अजब- गजब बागेश्व राष्ट्रीय

‘वो मेरा है’…. देवर की शादी में भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें -

देवर की शादी में भाभी ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर  हंगामा मचा दिया। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के नौतनवा इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब देवर की बारात निकलने से ठीक पहले भाभी पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई और दावा किया कि वह उसका पति है, जिसे किसी और से शादी नहीं करने देगी। भाभी के इस बयान से लड़की पक्ष सकते में आ गया और उन्होंने शादी न करने का फैसला लिया। दूल्हे को भी इसकी सूचना मिली और उसने फिलहाल बारात रोक दी।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं आंसू, कहीं बेबसी और फिर गरजा बुलडोजर!... 82 परिवारों पर चला बेदखली का अभियान

गोरखपुर के शाहपुर का रहने वाला दूल्हा अपनी विधवा भाभी के साथ अवैध संबंधों में था और दोनों एक साथ रहते थे। जैसे ही उसकी शादी तय हुई, भाभी ने विरोध करना शुरू कर दिया। वह नहीं चाहती थी कि देवर किसी और से शादी करे। बारात के दिन भाभी ने पुलिस की मदद ली और शाहपुर थाने से नौतनवा पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंची, जहां उसने शादी रुकवाने के लिए दूल्हे से अपने संबंधों का दावा किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारा लेने जंगल गई महिला पर हाथी का खूनी हमला!... बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत

लड़की के परिवार ने दूल्हे से फोन पर संपर्क किया और उसकी असलियत जानने के बाद बारात न लाने का निर्णय लिया। लड़की वालों ने कहा कि वे अपनी बेटी का जीवन संकट में नहीं डाल सकते। 50 साल के दूल्हे की शादी 25 साल की लड़की से होनी थी, लेकिन भाभी के बवाल के कारण इस शादी का अंत हो गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो