उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

दहशत का वो पल…बस पर गिरा बोल्डर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर हनुमान चट्टी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर अचानक भारी मलबा और विशाल बोल्डर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

जानकारी के मुताबिक, दमन द्वीप में पंजीकृत बस (संख्या DD01-W-9826) में कर्नाटक के बेंगलुरु से आए 16 श्रद्धालु सवार थे। मलबा गिरने से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन यात्री इसकी चपेट में आने से बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, लेकिन मलबा हटाने के बाद आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

बड़कोट के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और यात्रियों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में यात्रा कर रहे लोगों से खराब मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में