उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में झपटमारों का आतंक!…बुजुर्ग महिला के झपटे झुमके, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से झुमके लूटने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने भगवानपुर क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहली पत्नी के पास लौटा प्रेमी तो मचा महाबवाल!... पेड़ पर चढ़ी महिला, कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह गुरुवार तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, बाइक सवार बदमाशों ने उनके कानों से झुमके झपट लिए और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि फिर शर्मसार... रिजॉर्ट में पार्टी के बाद युवती से दुष्कर्म! जानें पूरा मामला

लूट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में