उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण हादसा…खाई में समाई स्कॉर्पियो, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या UP 14 GH 0248 तेज गति से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी बारिश से राहत नहीं!...21 सितंबर तक जारी रहेगा बौछारों का दौर

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से सभी को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए सभी को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका!... स्केलर के 200 पद, ऐसे होगा चयन

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के बीच ऐसे मना CM धामी का जन्मदिन!...दृष्टिबाधित बच्चों संग काटा केक, भावुक हुए मुख्यमंत्री

हादसे में घायल

  • चिराग त्यागी, पुत्र शिवकुमार त्यागी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद
  • अभिषेक त्यागी, पुत्र वौदराज त्यागी, उम्र 22 वर्ष, निवासी रुहाणा, मुजफ्फरनगर
  • यश त्यागी, पुत्र अमित त्यागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद
  • हनी त्यागी, पुत्र संजीव त्यागी, उम्र 21 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद
  • उज्जवल त्यागी, पुत्र श्रीओम त्यागी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मडौला, गाजियाबाद

पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में