उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

वाहरी व्यवस्था!…स्कूल में तीन दिन से शिक्षक गायब, एक्शन तय

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को धारी और भीमताल ब्लॉक के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेड़िया गांव के विद्यालय में गंभीर लापरवाही सामने आने पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया और पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेज दी।

धारी ब्लॉक स्थित हेड़िया गांव के विद्यालय में कुल 13 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन निरीक्षण में पता चला कि पिछले तीन दिनों से विद्यालय में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं था। दोनों नियमित शिक्षक अवकाश पर चल रहे थे, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भेजे गए शिक्षक हरीश चंद्र पाठक भी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने कहा कि यह क्षेत्र जंगली जानवरों के आतंक से प्रभावित है और ऐसे में बच्चों को बिना निगरानी के छोड़ना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

निरीक्षण के दूसरे चरण में सीडीओ ने धारी ब्लॉक के संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुरी का दौरा किया। यहां कुल 306 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इस दौरान सीडीओ ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों की क्लास भी ली और छात्रों को मेहनत, अनुशासन और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

सीडीओ ने कहा कि जिले के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में