उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

अमानवीय…..1500 देने के बाद हुआ महिला का पोस्टमार्टम, ये है मामला

उत्तराखंड में अमानवीय घटना सामने आई है। रूद्रपुर में पोस्टमार्टम कर्मी पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जिसमें आक्रोशित लोगों ने प्रभारी सीएमओ डॉ. डीपी सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल पाटू के साथ कई लोग शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रभारी सीएमओ को बताया […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी

हल्द्वानी….अब सड़क चौड़ीकरण में तेजी, दिवाली तक ये है लक्ष्य

हल्द्वानी। डीएम वंदना सिंह ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सड़क चौड़ीकरण, 14 जंक्शन इंप्रूवमेंट की समीक्षा की बैठक की। उन्होंने मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण का एक साइड का काम दिवाली से पूर्व पूरा करने को कहा। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार है इसलिए नरीमन चौक में […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड….नीति आयोग उपाध्यक्ष से सीएम की मंत्रणा, इन मुद्दों पर फोकस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक की। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

दुस्साहस…..घर में घुसकर महिला से अश्लीलता, विरोध पर जीजा को धुना

उत्तराखंड में दुस्साहसपूर्ण घटना सामने आई है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज का है। यहां एक महिला ने छह ग्रामीणों पर उसके घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने और उसके जीजा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पहाड़ी उकरौली की निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात जब […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी…..करोड़ों ऐंठने के बाद भी नहीं दी भूमि, आयुक्त सख्त

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने मौके पर ही शिकायतों का समाधान किया। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पीएफ भुगतान, अतिक्रमण, सड़क, और नालियों की सफाई से संबंधित थीं। आयुक्त ने भूमि संबंधित विवादों की शिकायतों पर चर्चा करते हुए कहा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

कुमाऊं…..पटवारी ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

हल्द्वानी। विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए हल्का पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला पट्टी नंदीगांव, तहसील काफलीगैर, जनपद बागेश्वर का है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी जमीन का दाखिल-खारिज करवाने […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

रेस्तरां में नकली नोटों का खेल…..बड़े रैकेट का भंडाफोड़, खुले ये अहम राज

 उत्तराखंड एसटीएफ ने त्यौहार के सीजन को देखते हुएएक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक नकली नोटों के व्यापारी, परमित कुमार, को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी न केवल नकली नोटों का कारोबार कर रहा था, बल्कि बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर एक फर्जी कॉल सेंटर भी […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई…..दिनदहाड़े इस बैंक में डाली ‌डकैती, यहां से पकड़ा

उत्तराखंड एसटीएफ ने 20 साल से फरार एक कुख्यात इनामी डकैत को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। यह डकैत हरिद्वार के इलाहाबाद बैंक में 2004 में हुई डकैती का प्रमुख आरोपी था, जिसके खिलाफ 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक और मैनुअल पुलिसिंग के संयोजन से यह बड़ी […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं चंपावत

गुलदार का आतंक….एक और मासूम पर झपटा, दहशत

उत्तराखंड में गुलदारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच नया मामला चंपावत जनपद से सामने आया है। शुक्रवार देर शाम लोहाघाट के रायकोट कुंवर गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। परिवार वालों ने जब गुलदार को देखा, तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की और किसी […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

उत्तराखंड…..जेल से कैदियों को भगाने में बने मददगार, पुलिस का एक्शन

उत्तराखंड के हरिद्वार में रोशनाबाद जेल से फरार हुए कैदी-बंदी पंकज की मदद करने के आरोप में पुलिस ने उसके ताऊ के बेटे बॉबी और उसके दोस्त नितिन को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पंकज को मोटरसाइकिल पर छोड़ने और उसे पैसे ट्रांसफर करने में मदद की थी। पुलिस ने इस मामले में एक टेलीकॉम […]