उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

दुस्साहस…..घर में घुसकर महिला से अश्लीलता, विरोध पर जीजा को धुना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दुस्साहसपूर्ण घटना सामने आई है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज का है। यहां एक महिला ने छह ग्रामीणों पर उसके घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने और उसके जीजा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पहाड़ी उकरौली की निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात जब वह अकेली थी, तो आरोपित—वेदप्रकाश, राजेन्द्र, सागर गंगावार, अजय, मोनी उर्फ मनोज और राहुल उर्फ राजा—उसके घर में जबरन घुस आए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

आरोपियों ने महिला पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए उसकी तलाशी ली। नशीली सामग्री न मिलने पर उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसे गालियाँ दीं और मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

महिला ने कहा कि पहले भी आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जब उसने शोर मचाया, तो उसकी बहन और जीजा मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने जीजा के साथ भी मारपीट की। अन्य ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

सीओ बीएस चौहान ने बताया कि इस मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में