ये नहीं सुधरने वाला…जेल से छूटते ही फिर नशा तस्करी, हल्द्वानी पुलिस के चढ़ा हत्थे
हल्द्वानी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कार्यभार संभालते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत SOG और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने 70 नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। […]









