उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार

भयावह दुर्घटना… ट्रेन से कुचलकर शिशु हाथी की मौत, दो घंटे थमा रेलमार्ग, मचा हड़कंप

  उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिज़र्व की मोतीचूर रेंज में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रिज़र्व प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं पदोन्नति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…इस पीपीएस अधिकारी को मिली पदोन्नति

उत्तराखंड पुलिस में हाल में पदोन्नति आदेश जारी हुए हैं। इनमें नैनीताल जिले की लालकुआं की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस ने उनके सम्मान में हल्द्वानी में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दीपशिखा अग्रवाल के […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

पेपर लीक का बड़ा मोड़…एक्शन में सीबीआई, अब इन्हें किया तलब

उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच अब और तेज हो गई है। सीबीआई ने पूर्व बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। वे सोमवार को सीबीआई दफ्तर में मामले की जांच में सहयोग करेंगे। मामला 21 सितंबर को हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा के दौरान […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कुमाऊं… हाथी के बच्चे की मौत, विभाग में मची खलबली

उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में हाथी के एक बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। चिंता की बात यह है कि बीते एक माह में खटीमा क्षेत्र में दो हाथियों के बच्चों की मौत हो चुकी है। यह घटना किलपुरा वन रेंज में सामने आई। सूचना मिलते ही तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ और एसडीओ मौके पर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पदोन्नति हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस विभाग में प्रमोशन की तैयारी, इन्हें मिलेगा लाभ

उत्तराखंड में वन विभाग के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है और वन मुख्यालय ने शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार कंज़रवेटर से चीफ़ कंज़रवेटर, डीएफ़ओ से कंज़रवेटर और कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (JAG) तक के पदों पर प्रमोशन की पात्रता पूरी करने वाले […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार

उत्तराखंड में भीषण हादसा…दो की हुई मौत, ग्रामीणों और पुलिस में तनातनी

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को हरिद्वार जिले में हुए भीषण हादसे में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार…राजस्व उपनिरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। कुमाऊं मंडल की सतर्कता टीम ने बागेश्वर जिले में राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में डंगोली (तहसील गरुड़) में पदस्थ हैं और उन्हें भूमि की तस्दीक और बैनामा प्रक्रिया के […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में सबसे बड़ा वार!…लग्जरी कार से निकली शराब की ‘मिनी फैक्ट्री’

 उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी XUV700 में अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप पकड़ी और एक […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड… महानिदेशक के जिला सूचना अधिकारियों को कड़े निर्देश

उत्तराखंड सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक जन-जानकारी सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को पेशेवर दक्षता और सुदृढ़ संचार रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में तिवारी ने मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं देहरादून शिक्षा

फर्जी शिक्षक उजागर…बर्खास्तगी की तैयारी, शिक्षा विभाग का कड़ा रुख

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। विभागीय जांच में अब तक ऐसे कई शिक्षक सामने आए हैं जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की। विभाग की ओर से इन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाबों की समीक्षा के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले […]