उत्तराखण्ड कुमाऊं पदोन्नति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…इस पीपीएस अधिकारी को मिली पदोन्नति

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में हाल में पदोन्नति आदेश जारी हुए हैं। इनमें नैनीताल जिले की लालकुआं की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस ने उनके सम्मान में हल्द्वानी में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दीपशिखा अग्रवाल के कंधों पर अलंकार सुसज्जित कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। एसएसपी ने उनके क्षेत्राधिकारी के पद पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दिया है और नई भूमिका में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

दीपशिखा अग्रवाल वर्ष 2017 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान ऊधम सिंह नगर, एसपीआर, विजिलेंस और लालकुआं क्षेत्राधिकारी के पदों पर रहते हुए प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

पीपिंग सेरेमनी में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में