उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड….ये काम करने वाले राज्य के पहले सीएम बने धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सचिव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। तीन घण्टे तक चली इस बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य

यू-विन पोर्टल…..अब जच्चा-बच्चा के टीकाकरण का रहेगा ब्यौरा

देहरादून। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा तैयार यू-विन ऐप व पोर्टल उत्तराखंड की गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिये खासा फायदेमंद साबित हो रहा है। प्रदेश में यू-विन पोर्टल पर अब तक 1,68,326 गर्भवती महिलाएं, 00 से 01 आयु वर्ग के 2,88,907बच्चे तथा 01 से […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो…..पूर्व छात्रा निकली मास्टर माइंड, वजह जान सब हैरान

उत्तराखंड में शिक्षिका की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले का पुलिस ने पता लगा लिया है। आरोपी कोई स्कूल की पूर्व छात्रा ही निकली। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने उसे हरिद्वार से पकड़ लिया। युवती ने शिक्षिका पर पढ़ाई के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 41 का नोटिस देकर […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

युवती से अश्लीलता….विरोध पर पिता और भाई से मारपीट, ये है मामला

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में युवती को छेड़छाड़ का विरोध महंगा पड़ गया। मना करने पर मनचले ने युवती के पिता और भाई के साथ मारपीट कर दी। जिसमें युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शास्त्री नगर ट्रांजिट […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

आवारा पशुओं का आतंक….प्रशासन को तीन हफ्ते का समय, फिर तहसील में दिखेंगे गोवंश

लालकुआं। गोरक्षा कानून के चलते आवारा हुए गोवंश से क्षेत्रीय जनता को जान-माल, फसलों और सड़क दुर्घटनाओं से हो रही क्षति से निजात दिलाने के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले के नेतृत्व में ग्रामीण जनता ने लालकुआं तहसील पर धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देते हुए प्रशासन से […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी

आयुक्त का अल्टीमेटम…..इस क्षतिग्रस्त हाईवे पर दस दिन में सुचारू हो यातायात

उत्तराखंड के कालाढूंगी में हल्द्वानी-देहरादून हाईवे के लिए आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को दस दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि इस हाइवे को दुरूस्त कर इस पर यातायात सुचारू कराया जाए। बता दें कि बीते दिनों बारिश के बीच हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर-देहरादून स्टेट हाईवे चकलुवा के पास भारी बारिश की वजह से नाले आने के चलते तीसरी बार पुल […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड….फिर मचने लगी तबाही, कार में गिरा बोल्डर, नदियों का रौंद्र रूप

उत्तराखंड में बारिश से एक बार फिर तबाही मचने लगी है। बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं नदियों ने रौंद्र रूप ले लिया है। इससे यमुना नदी के तटों पर रहने वालों में दहशत बनी हुई है। भारी बारिश के बीच बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गौचर कमेड़ा के पास पहाड़ी से […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

सोशल मीडिया में दोस्ती….मुनाजिर ने घर बुलाकर लूटी अस्मत, फोटो से दोस्तों ने खेला ब्लैकमेलिंग का खेल

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच ली। उसके दोस्त ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। अब आरोपी का तीसरा दोस्त भी दबाव बना रहा है। मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड मौसम… आज भी बारिश, इन चार जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून समेत पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जजमेंट नैनीताल

बनभूलपुरा अतिक्रमण….किन अधिकारियों के कार्यकाल में हुआ कब्जा, हाईकोर्ट सख्त 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर निर्मित अवैध धार्मिक स्थल व मदरसा हटाने के दौरान हुए दंगे पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। इस घटना में दो लोगों की मौत व घायल लोगों को मुआवजा दिलाए जाने के मामले पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने […]