उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत सस्पेंड

एसपी का बड़ा एक्शन……कांस्टेबल सस्पेंड, एएसआई समेत दो पर बैठी जांच

उत्तराखंड में पुलिस क‌र्मी के ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए चम्पावत जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति  ने एक आरक्षी को निलम्बित कर दिया है। इस मामले में एक अपर उपनिरीक्षक और एक अन्य आरक्षी के खिलाफ प्रारम्भिक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार

अतिक्रमण हटाने गई टीम…..व्यापारियों ने रोकी जेसीबी, हंगामा

उत्तराखंड में त्यौहारी सीजन में प्रशासन ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू कर दी है। इस क्रम में मंगलवार सुबह, नगर निगम की टीम रूड़की में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची, लेकिन उन्हें व्यापारियों के जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने नगर निगम पर जबरन परेशान करने का आरोप लगाते हुए […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल सोशल

हल्द्वानी में अधिवक्ता की हत्या….नैनीताल में आक्रोश, सरकार से की ये मांग

नैनीताल। जिला बार संघ नैनीताल ने हल्द्वानी के युवा अधिवक्ता उमेश नैनवाल की हत्या की घोर निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। मंगलवार को न्यायालय परिसर में नवरात्रि पर होने वाले सभी आयोजनों को रद्द कर दिया गया और सरकार से तुरंत एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़

कुमाऊं में हादसा…..स्कूटी खाई में गिरी, एक युवती का रेस्क्यू, दूसरी लापता

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हादसे की खबर है। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर से लौटते समय दो युवतियों की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना सायं 7 बजे सरयू/पनार पुल को पार करने के बाद हुई, जब स्कूटी मोड़ पर डिस्बैलेंस हो गई और दोनों युवतियां खाई में गिर गईं। दुर्घटना […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी सनसनीखेज….भाई ने कर दी भाई की हत्या, ये बताई जा रही वजह

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां भाई ही भाई का दुश्मन बन गया और हत्या कर दी। कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में सोमवार देर रात परशुराम संवाद के दौरान अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी चचेरा भाई दिनेश नैनवाल मौके पर तमंचा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी….अतिक्रमण हटाने का विरोध, तू-तू मैं-मैं, मचा हड़कंप

हल्द्वानी में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह अभियान कालाढूंगी रोड से आरंभ हुआ और बाजार क्षेत्र में तेजी से फैला। प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमणकारियों के साथ तीखी नोकझोंक की, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और उनका सामान जब्त […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल

मानवता शर्मशार….यहां नवजात का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। नैनीताल जिले के में शिप्रा नदी में एक नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शिप्रा नदी में एक […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

छात्र संघ चुनाव को लेकर गैंगवार….छात्र पर हमला और लूटपाट, ये है मामला

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव अब हिंसा का रूप ले चुके हैं। ऐसा ही मामला रूद्रपुर के सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सामने आया है। जहां छात्र पर हमला कर लूटपाट और जान से मारने की धमकी दी गई। भदईपुरा निवासी सुदीप सिंह, जो एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर का छात्र है और एक अध्यक्ष […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा

उत्तराखंड…. इतने शिक्षकों को मिली नियुक्ति, इन क्षेत्रों में मिली तैनाती

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेशभर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी

हल्द्वानी में बोले सीएम धामी…..युवाओं के सुरक्षित भविष्य को उठाए गए ठोस कदम

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह – 2024 कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं के हर कार्यक्रम में जोश एवं उत्साह होता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश की युवा शक्ति […]