उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा

उत्तराखंड…. इतने शिक्षकों को मिली नियुक्ति, इन क्षेत्रों में मिली तैनाती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेशभर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा। यह बात प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एस.सी.ई.आर.टी. सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समरोह में कही।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नव नियुक्त अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार को अपने नौनिहालों की चिंता है। उन्हें अच्छी तालीम मिले इसके लिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी वर्ष प्राथमिक शिक्षकों के  2906 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया था। जिस पर शीघ्रता से कार्यवाही की गई और अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग के उपरांत 1840 शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है। जिसमें प्रथम चरण में 477, द्वितीय चरण में 899 तथा तृतीय चरण में 464 शिक्षक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन... ये तीन अफसर सस्पेंड, मची खलबली

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग में चयनित शिक्षकों में से 119 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंप दिये गये हैं। जिसमें देहरादून जनपद के 07, हरिद्वार 8, टिहरी 26 तथा उत्तरकाशी के 78 शिक्षक शामिल हैं। अवशेष चयनित शिक्षकों को जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोर वोटर, नाराज कार्यकर्ता और कमजोर सीटें... 2027 फतह के लिए बीजेपी ने तैयार किया मास्टर प्लान

विभागीय मंत्री ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुये कहा कि सभी लोग डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त है और अब विद्यालयों में जाकर पूर्ण मनोयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि एनईपी-2020 की अवधारणा के अनुरूप बच्चों का समग्र विकास हो सके और उन्हें चरित्रवान, बुद्धिवान, बलवान और संस्कारवान भी बनाया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होगा सियासी महासंग्राम...खड़गे की जनसभा से पहले ट्रैफिक को लेकर बड़ा अलर्ट

इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर ब्यास, समस्त अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारी व नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव नियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में