उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम बागेश्वर

कुमाऊं….युवती की मौत मामले में नया मोड़, ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों पर केस

उत्तराखंड के कुमाऊं में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के दाबू गांव में 18 वर्षीय युवती हेमा बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतका के नानी गीता देवी की तहरीर पर दो महिला ग्राम प्रधानों और अन्य […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल

खाकी पर फिर दाग…..छात्रा छेड़छाड़ करता है पुलिस कर्मी, ये भी आरोप

उत्तराखंड में खाकी पर एक बार फिर दाग लगा है। वहीं बेटी सुरक्षा को लेकर बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं के बीच, नैनीताल जिला प्रशासन की पहल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से शहरभर के स्कूलों में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं

दुःखद…. भीमताल में तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, दहशत

भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार शाम एक दुखद घटना घटी, जब जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई 50 वर्षीय लीला देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लीला देवी, जो स्वर्गीय नरोत्तम आर्या की पत्नी थीं, जंगल में एक अन्य महिला के साथ चारा लेने गई थीं। इसी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

भूमि खरीद प्रयोजन पर सख्ती…..होटल और रिसॉर्ट पर भी एक्शन, आयुक्त के ये भी निर्देश

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की कुमाऊं मंडल की समीक्षा की। आयुक्त रावत ने कुमाऊं मण्डल के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर सभी जिलों के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को भूमि क्रय करते समय जो […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

सनसनीखेज……घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या, जेवर भी लूटे

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में लूटपाट का विरोध करने पर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोत में हुई, जहां महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और उसके गहने लूट लिए गए। पुलिस ने मामले […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हल्द्वानी

बनभूलपुरा दंगा…..मास्टर माइंड को इस मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड के साजिशकर्ता आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में अब्दुल मलिक को जमानत दे दी। हालांकि, हिंसा फैलाने के आरोपों में अभी उसे राहत नहीं मिली है। मामले के अनुसार, […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हरिद्वार

भीषण हादसा…..ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोहरे के चलते एक कार रूड़की के मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति

हार से कांग्रेस को सबक…..अस्तित्व बचाने के लिए करने होंगे ये काम

उत्तराखंड में कांग्रेस को अपनी राजनीतिक अस्तित्व को मजबूत करने के लिए अब नई रणनीति अपनाने की आवश्यकता है, और इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी। केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाला था, लेकिन चुनावी मैदान में पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो सके। […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार

धूं-धूं कर जला चलता ट्रक……ऐसे बची चालक-परिचालक की जान, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बीती देर रात हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, और मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत कर आग पर […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

उत्तराखंड…. कोतवाल और भाजपा नेता में विवाद, हंगामा

उत्तराखंड में कोतवाल और भाजपा नेता के बीच विवाद होना सामने आया है। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली में कोतवाल और रानीपुर विधायक के करीबी भाजपा नेता वरुण वशिष्ठ के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद भाजपाइयों ने कोतवाली घेर ली और धरने पर बैठ गए। विधायक आदेश चौहान भी कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी करते […]