उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

सनसनीखेज……घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या, जेवर भी लूटे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में लूटपाट का विरोध करने पर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोत में हुई, जहां महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और उसके गहने लूट लिए गए। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार, घनश्याम नामक सब्जी विक्रेता अपनी पत्नी रेखा (50) के साथ घर में रहते थे। सोमवार को वह सब्जी बेचने गए थे, जबकि उनकी पत्नी अकेली घर पर थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे, पड़ोस की एक महिला रेखा के घर पहुंची और उसे मृत अवस्था में पाया। महिला के सिर पर किसी लोहे की वस्तु से हमला किया गया था, जबकि उसके गहने जैसे मंगलसूत्र और कान के कुंडल गायब थे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे ने महिला का विरोध करने पर उसे जान से मार दिया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में