अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

एक पल की चूक और 7 ज़िंदगियाँ खत्म… अल्मोड़ा बस हादसे ने झकझोरा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 7 यात्रियों […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी

साइबर चोरों की हार…33 लाख के मोबाइल अब वापस मालिकों के हाथ में!

 उत्तराखंड पुलिस ने नए साल की शुरुआत खास अंदाज में की और 206 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 33,46,200 रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

बुलट बाइक और बंदूक की कहानी!….वायरल वीडियो से पकड़ा बदमाशों का गिरोह

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, घटना में प्रयुक्त तमंचा और बुलट मोटरसाइकिल भी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मौसम का बड़ा उलटफेर!… नए साल से पहले बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में नए साल से पहले उत्तराखंड में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों में हल्की-सी चिंता है। फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिली हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह और शाम के समय आवागमन में कठिनाइयां हो रही […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी

नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा… कारों की टक्कर का खौफनाक दृश्य, चीख-पुकार

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला नैनीताल जिले के कालाढूंगी–नैनीताल बजून मार्ग का है, जहाँ दो कारों की जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड की रहने वाली महिला पर्यटक पुष्पलता अपने मंगेतर राकेश के साथ कैंची धाम जा रही थी। अचानक उन्हें उल्टी […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

जान जोखिम में, भूमि नहीं!…रेलवे ट्रैक पर जम गई भीड़, ट्रेनें फंसीं

उत्तराखंड में वन भूमि चिन्हीकरण के मामले ने एक बार फिर गर्मागरमी का रूप ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश के आसपास की खाली वन भूमि का सर्वे और कब्जे की कार्रवाई से स्थानीय लोग खौफ और आशंकित हैं। इस विरोध में सैकड़ों लोग सड़क छोड़ अब रेलवे ट्रैक पर बैठ गए […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

ठंड में अंगीठी जलाना पड़ा भारी… नोएडा के टैक्सी चालक की नैनीताल में मौत

 उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बीच सरोवर नगरी नैनीताल में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी जानलेवा साबित हुई। नोएडा से पर्यटकों को लेकर आए एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। चालक सुबह वाहन के अंदर बेसुध अवस्था में पाया […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हल्द्वानी

पहाड़ की संस्कृति और विकास का जश्न… कालाढूंगी–नैनीताल को सीएम की बड़ी सौगात

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

मां को आख़िरी फोन… फिर मौत की खबर, दहेज की हैवानियत उजागर

उत्तराखंड में दहेज प्रताड़ना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला चमोली जिले से सामने आया है, जहां दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

इमरजेंसी ड्यूटी में ‘रिश्वत की डील’!… विजिलेंस ने डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ा

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। देहरादून से […]