उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में हादसे के बाद जागा तंत्र!…हो गया एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पनचक्की रोड पर हुए गंभीर सड़क हादसे के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता दिखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया कि ट्रैफिक प्लान के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से लागू करने और भारी वाहनों की नो एंट्री व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के कारण यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

हादसे के तुरंत बाद एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर में यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसपी सिटी हल्द्वानी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सौंपी है, ताकि दुर्घटना से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित रखी जाए और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में