उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी की टूटी सड़कें!…हादसे ने जगाया गुस्सा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने तल्ली बमौरी स्थित USDDA कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षदों और नागरिकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे तक जाने वाली सड़क पर हाल ही में हुई दुखद दुर्घटना के बाद किया गया, जिसमें सुरेश पांडेय का असामयिक निधन हो गया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और सड़क की खराब स्थिति का नतीजा है। उन्होंने बताया कि USDDA द्वारा निर्मित बड़े खुले और असुरक्षित सीवर चैम्बर, टूटी सड़क और अंबिका विहार जाने वाली गली के पास खतरनाक मार्ग दुर्घटना का प्रमुख कारण बने। स्थानीय नागरिकों द्वारा पहले भी इन खतरों के बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन संबंधित विभागों ने समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, USDDA, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 15 दिन पहले ही उन्होंने पुलिस से इस मार्ग को वन-वे घोषित करने का सुझाव दिया था, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

विधायक ने प्रदर्शन के दौरान मांग रखी कि संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाए। सड़क पर यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने हेतु स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुमित हृदयेश ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा का गंभीर विषय है और जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य देने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी गुणवंत, अवध बिहारी शर्मा, देवेन्द्र धर्मसत्तू, पार्षद रवि जोशी, धर्मवीर, हेमंत शर्मा, नवीन पांडेय, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल , रेणू तोमर, चंद्रमोहन ठाकुर, जीवन कार्की, मोहन बिष्ट, महेशनान्द, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, मलय बिष्ट, नीतिन भट्ट,कैलाश शाह, दीपक शाह, देवेन्द्र नेगी, जिज्ञासु भट्ट, लक्ष्मीकांत, लाल सिंह पवार सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में