उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हल्द्वानी

उत्तराखंड…इन नदियों में जल्द सुनाई देगी बेल्चे-फावड़ों की खनक

उत्तराखंड की नदियों में जल्द ही बेल्चे-फावड़ों की खनक सुनाई देने लगेगी। राज्य में वन निगम ने खनिज निकासी की तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां नदी का जलस्तर कम है, वहां खनिज निकासी शुरू भी हो गई है। राज्य में वन निगम गौला, कोसी, शारदा, दाबका, नंधौर, जाखन-एक सहित कुल 13 नदियों में खनिज […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

आधार कार्ड से लेकर होटल फर्जीवाड़ा तक…आयुक्त का कड़ा एक्शन, जनता के मुद्दे तुरंत हल

हल्द्वानी में शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। वहीं, अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

कार्यप्रणाली में लाओ सुधार… हीलाहवाली पर सीधा एक्शन, नैनीताल डीएम की सख्त हिदायत

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित और बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सड़क […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में बिछा घूस का जाल… और खुद फंस गए इस विभाग के कर्मचारी, गिरफ्तार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद चम्पावत तथा भुवन […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी

हल्द्वानी में रफ्तार का कहर…थार ने राहगीर को रौंदा, दर्दनाक मौत

हल्द्वानी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तेज रफ्तार थार ने राह‌गीर को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी नगर चौराहा के पास 55 वर्षीय जीवन पंत अपने काम से डहरिया रोड किनारे खड़े […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी- छठ महापर्व…. वाहनों के लिए बड़े बदलाव, जानिए नया डायवर्जन प्लान!

हल्द्वानी में छठ पूजा-2025 के दौरान शहर में बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं के आने-जाने को देखते हुए हल्द्वानी प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन योजना लागू की है। यह योजना 27 अक्टूबर 2025 दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर 2025 सुबह 4 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। रामपुर रोड से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून

अब शुरू होंगे शीतकालीन दर्शन!… केदारनाथ पंचमुखी डोली सज-धज कर विराजित

उखीमठ: श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली आज शनिवार दोपहर बाद शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में विराजमान हो गई। डोली का स्वागत सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और श्रद्धालुओं द्वारा जय बाबा केदारनाथ के उद्घोष के साथ किया गया। डोली विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर इसका अभिवादन किया। छह माह तक शीतकालीन गद्दीस्थल में भगवान […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस जिले में अवकाश में संशोधन, अब इस दिन रहेगी छुट्टी

उत्तराखंड सरकार ने जनमानस को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय अवकाश में संशोधन किया है। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर ने मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित) 1981 के पैरा-247 के तहत जारी अपने आदेश संख्या 214/रा०सा०-नौ (54), दिनांक 10 अक्टूबर, 2025 में पहले 28 अक्टूबर, 2025 को छठ पूजा का स्थानीय अवकाश घोषित किया था। अब उसी आदेश में संशोधन करते […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

कागजी जंजाल खत्म… 6–12 महीने में भू-उपयोग परिवर्तन होगा पूरा, घर बैठे मंजूरी पाएं

 उत्तराखंड में अब जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (CLU) करना पहले से कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो गया है। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के अनुसार, यह प्रक्रिया 18 चरणों में पूरी होगी और अब इसे केवल 6 से 12 महीने में पूरा किया जा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

पहाड़ से लाया नशे का जहर… हल्द्वानी में बिछा जाल, जेल से छूटकर बना ‘ड्रग किंग’!

उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक बड़े नशा तस्कर को दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से 2 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी क्षेत्रों से भारी […]