टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की नजर रिकॉर्ड तीसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड अपना पहला खिताब जीतने का प्रयास करेगा। फाईनल को लेकर टॉस हो चुका है और न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, उससे पहले आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय पॉप आइकन सुखबीर और अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिकी मार्टिन ने परफॉर्म कर स्टेडियम की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 7 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम को केवल साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। भारत के फाइनल तक के सफर में प्रमुख जीतें इस प्रकार रही: अमेरिका (29 रन से), नामीबिया (93 रन से), पाकिस्तान (61 रन से), नीदरलैंड (17 रन से), जिम्बाब्वे (72 रन से), वेस्टइंडीज (5 विकेट से) और इंग्लैंड (7 रन से, सेमीफाइनल)।
फाइनल में भारत की जीत से टीम कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है:
तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी।
घरेलू मैदान पर यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बनेगी।
लगातार दो बार टाइटल जीतने वाली पहली टीम बनेगी।
टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार न्यूजीलैंड को हराएगी।
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और 2007 व 2024 की विजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे। दोनों महान कप्तान टीम इंडिया को अपनी आंखों के सामने मैदान पर कमाल करते देखने के लिए उत्साहित हैं।
आईपीएल के 19वें संस्करण की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी।


