हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर मिला है। प्रारंभिक जांच में उसके गले पर तार जैसी किसी वस्तु के निशान मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमन ठाकुर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से जवाहर नगर में एक महिला के घर पर रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


