अजब- गजब उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

मरीजों के बीच स्टंट का खेल!…वार्डों से सीएमएस कक्ष तक पहुंची बाइक; VIDEO वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर के भीतर एक युवक द्वारा बाइक चलाने और स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अस्पताल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में बेखौफ होकर बाइक दौड़ाता दिखाई दे रहा है, जहां आमतौर पर केवल मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों का पैदल आवागमन होता है।

मामला पौड़ी गढ़वाल जिलाअस्पताल का है। जानकारी के अनुसार, युवक बाइक लेकर अस्पताल भवन संख्या-1 की पहली मंजिल तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, वह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कार्यालय के अंदर तक बाइक ले गया और वार्डों के आसपास भी बाइक चलाता नजर आया। आरोप है कि इस दौरान उसने स्टंटबाजी भी की, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टीईटी पर बड़ा यू-टर्न?... 20 हजार शिक्षकों के भविष्य पर फैसला जल्द

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहरभर में चर्चा शुरू हो गई। लोग अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर युवक अस्पताल के अंदर इतनी दूर तक बाइक लेकर कैसे पहुंच गया और उसे रोकने में सुरक्षा व्यवस्था क्यों विफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  न CCTV, न DNA, न कोई प्रत्यक्षदर्शी... फिर कैसे साबित हुआ गैंगरेप? हाईकोर्ट ने दिया जवाब

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.डी. सेमवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला अस्पताल परिसर में बाइक चलाने और स्टंट करने का मामला गंभीर है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात पीआरडी कर्मियों ने युवक को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित बाइक का पंजीकरण नंबर UK07-2713 है।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान ड्रोन कनेक्शन का खुलासा... हथियार और हेरोइन तस्करी से हिला सिस्टम

प्रशासन का कहना है कि युवक की इस लापरवाही और दुस्साहसपूर्ण हरकत से अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में