उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

तेज बारिश ने बढ़ाई चिंता….अभी और बिगड़ेंगे हालात, देखें अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेशभर में हालात बिगाड़ दिए हैं। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक रोहित थपलियाल के अनुसार, 10 अगस्त तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में