उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

नववर्ष पर कुमाऊँ मंडल में कड़ी सुरक्षा!… फायर व्यवस्था और वाहन चेकिंग अनिवार्य

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए कुमाऊँ मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

आयुक्त ने कहा कि इस दौरान ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और शराब के प्रभाव में वाहन चलाने की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। इसलिए सभी जनपदों में प्रशासन, पुलिस, परिवहन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा नियमित और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान सभी कार्रवाईयों का उचित दस्तावेजीकरण और फोटोग्राफिक साक्ष्य अनिवार्य रखे जाने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

आयुक्त ने यह भी कहा कि कोहरे की अधिकता के कारण मार्ग पर खड़े वाहन और ट्रक स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे वाहनों को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा, नववर्ष के अवसर पर पार्टी या अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले सभी स्थानों पर फायर सिस्टम की व्यवस्था और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और देवभूमि आने वाले पर्यटक सुरक्षित और सुखद अनुभव लेकर जा सकें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में