उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

बुलट बाइक और बंदूक की कहानी!….वायरल वीडियो से पकड़ा बदमाशों का गिरोह

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, घटना में प्रयुक्त तमंचा और बुलट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर को शुभम कश्यप निवासी भवानीगंज, रामनगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि समीर खान ने उसे बहला-फुसलाकर बुलट मोटरसाइकिल पर बैठाया और साथियों के साथ उसका अपहरण कर मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और देशी कट्टा कनपटी पर रखकर उसका पर्स लूट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

घटना का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर समीर खान, ईशान खान उर्फ पव्वा और रिहान अल्वी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर तमंचा, बुलट मोटरसाइकिल, लूटा हुआ पर्स, नकदी और आधार कार्ड बरामद किया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अराजकता और गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में