उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

नशे के नेटवर्क में हड़कंप… हल्द्वानी में इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़, सप्लाई चेन से जुड़े राज खुले

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और कोतवाली काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन और प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा तोहफा...नैनीताल को मिली इतने करोड़ की सौगात

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिमी खेड़ा क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक निर्माणाधीन भवन के समीप संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से 618 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी गजब सिंह और सीताराम के रूप में हुई है। तलाशी में गजब सिंह से 311 ग्राम और सीताराम से 307 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में हंगामा!... वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की सख्ती का राज, बड़ा एक्शन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे राजस्थान से स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे और काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति “रवि” को यह खेप सौंपने की योजना थी। इसके बाद उन्हें मुक्तेश्वर क्षेत्र में अपने परिचितों के पास जाना था।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गजब सिंह के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सीताराम के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दायित्वों की बरसात... भाजपा के 18 चेहरों को मिला बड़ा इनाम

नैनीताल पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 35 से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में