क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

एसएसपी का कड़ा एक्शन… 300 पुलिसकर्मियों पर होगी एफआईआर! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

पुलिस विभाग में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बिहार के पटना जिले में 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह आदेश दिया है कि जिन जांच अधिकारियों (आईओ) ने अपने तबादले के बाद भी केस का प्रभार नए अधिकारी को नहीं सौंपा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

दरअसल, पटना जिले के विभिन्न थानों में तैनात 300 से अधिक जांच अधिकारियों ने अपना ट्रांसफर होने के बावजूद अभी तक केस का प्रभार नए आईओ को नहीं सौंपा है। इससे जिले में हजारों मामलों का निपटारा लंबित हो गया है। एसएसपी ने इस गंभीर मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया और लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

एसएसपी के आदेश के बाद, संबंधित थानों से उन अधिकारियों की सूची गांधी मैदान थाने में भेजी जा रही है, जिन्होंने प्रभार नहीं सौंपा। गांधी मैदान थाने के प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बताया कि 300 से अधिक नामों की सूची प्राप्त हुई है, और इनमें से 60 से अधिक जांच अधिकारियों ने तुरंत प्रभार सौंपने के लिए संपर्क किया है। अब एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह कार्रवाई अन्य जिलों में भी लंबित मामलों के निपटारे के लिए की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी