उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी में एसएसपी का एक्शन मोड…इन अफसरों को कड़ी फटकार, बैठाई जांच

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी कोतवाली में मंगलवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा का सख्त रुख देखने को मिला। बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों और आपदा प्रबंधन जैसे प्रमुख विषयों की गहन समीक्षा की गई।

एसएसपी ने कार्य में शिथिलता बरतने वाले 30 पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए उनकी प्रारंभिक जांच खोलने के निर्देश दिए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
CCTV कंट्रोल रूम टीम को चर्चित लिफाफा गैंग के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास फर्जी आधार या पहचान पत्र मिले, तो तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

बरसात के मौसम को देखते हुए एसएसपी ने सभी आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रहने और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को नदियों और खतरनाक जल क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह देने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र एसएसपी मीणा ने सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग, प्रभावी गश्त और निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने को कहा। उन्होंने संवेदनशील बूथों की पहचान कर पहले से सतर्कता बरतने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि स्टंटबाजी, ओवरस्पीड, नशे में ड्राइविंग जैसे मामलों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाए। सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो वायरल होने पर थाना प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में उनके अभिभावकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थानों में आने वाले फरियादियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
साथ ही लंबित माल और विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ नैनीताल प्रमोद साह, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, सहित थाना, चौकी, सीपीयू और यातायात विभाग के सभी प्रभारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में