उत्तराखण्ड हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में एसएसपी का एक्शन मोड…दो दरोगा निलंबित, दो लाइन हाजिर, मची खलबली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एक बार फिर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। बुधवार को उन्होंने जनपद के सभी विवेचकों के साथ आदेश कक्ष में समीक्षा बैठक की, जहां लंबित विवेचनाओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुमशुदगी सहित सभी विवेचनाओं का समयबद्ध और गंभीरता से निस्तारण अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

बैठक के दौरान लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा और अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया, जबकि उपनिरीक्षक मोहम्मद युनुस और तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

एसएसपी मीणा ने यह भी चेतावनी दी कि न्यायालयी मामलों में लापरवाही या गवाही के समय अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में