उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

एक्शन मोड में एसएसपी…बदल डाली पूरी चौकी! दो दरोगाओं को तैनाती

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में पुलिस महकमे में सुधार की दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने गुरुवार को कोतवाली पटेलनगर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही या शिथिलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा प्रहार... रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया ये अधिकारी!

पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी अजय सिंह ने चौकी आईएसबीटी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। इसके साथ ही दो उप निरीक्षकों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फ के नीचे छिपा था मौत का राज!... केदारताल में मिले दो और शव, बढ़ी मृतकों की संख्या

एसएसपी ने उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा को चौकी प्रभारी आईएसबीटी, कोतवाली पटेलनगर और उप निरीक्षक अमित कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर के पद पर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक लापता हुए अधिवक्ता, 17 दिन बाद मिला शव!... मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में