उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में एसपी का कड़ा एक्शन…पुलिस कर्मी को किया सस्पेंड, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में उच्चाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मी पर कड़ा एक्शन हुआ है। आरोप है कि फायरमैन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जुटे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता...राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर बड़ा मंथन

यह घटना चम्पावत जिले में बुधवार को तब हुई जब चारधाम ड्यूटी पर तैनात लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की ने प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, लोहाघाट के मोबाइल फोन पर गाली-गलौच की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने फायरमैन के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सस्पेंशन का आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पूरे जनपद के पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने व्यवहार और बोली में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, लापरवाही या अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सहकर्मी के साथ अमर्यादित भाषा, गाली-गलौच या अनुशासनहीन व्यवहार करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में