उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

लाइसेंस के नाम पर खेल!… हल्द्वानी में मोटर ट्रेनिंग स्कूलों पर बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय और सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह की संयुक्त टीम ने शहर के कई प्रशिक्षण संस्थानों की जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में आवश्यक संसाधनों, उपकरणों और पार्किंग व्यवस्था का अभाव होने के बावजूद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। टीम ने देव भूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

जांच में देव भूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए गए। वहीं, निर्मल मोटर ट्रेनिंग स्कूल का पंजीकरण रामनगर में होने के बावजूद हल्द्वानी के आरटीओ रोड पर संचालन किया जा रहा था। मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने अगले आदेश तक संस्थान को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित तीनों प्रशिक्षण संस्थान आवश्यक संसाधन, उपकरण और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करते, तब तक उनका संचालन बंद रहेगा। वहीं, कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि देव भूमि और जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के ऑनलाइन पोर्टल संचालित नहीं थे। साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर फीस वसूली की शिकायत की जांच में संबंधित संस्थान का लाइसेंस निरस्त पाया गया। शिकायतकर्ता से लिए गए 1100 रुपये भी वापस कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आमजन से अपील की कि परिवहन विभाग से जुड़े कार्य सीधे आरटीओ कार्यालय के माध्यम से ही कराएं, ताकि धोखाधड़ी और अनियमितताओं से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, एआरटीओ ए.के. सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में