उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड में बर्फ का कहर!… पहाड़ियाँ पूरी तरह लकदक, जानें मौसम अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम की करवट बिगड़े रहने के आसार हैं। मंगलवार को चकराता की ऊंची पहाड़ियों में इस सीजन का दूसरा हिमपात दर्ज किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही यह पूर्वानुमान जताया था, जो सही साबित हुआ।

चकराता के लोखंडी, लोहारी, खडंबा, देववन और मुंडाली सहित सभी ऊंचे इलाके पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। बुधवार की सुबह धूप खिलने के साथ ही पहाड़ों पर जमी बर्फ की सफेद चादर चांदी सी चमक उठी। बांज, बुराशं और देवदार के पेड़ों पर बर्फ की परत ने दृश्य को किसी प्राकृतिक पेंटिंग जैसा बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी से धारचूला से आदि कैलाश जाने वाली सड़क पर ढाई फुट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। चीन सीमा के पास स्थित अंतिम गांव कुटी से आगे आवाजाही पूरी तरह बंद है। ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल के अनुसार, कुटी में लगभग डेढ़ फुट बर्फ जमी है, जिससे सड़कें बाधित हैं। व्यास घाटी के बूंदी, गर्त्यांग, गुंजी, नपलच्यू, रांगकांग, नाबी और कुटी गांवों में बर्फबारी सबसे अधिक रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

मसूरी में भी मौसम ने अचानक करवट बदली। देर रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने शहर को सफेद चादर में ढक दिया। तापमान में भारी गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई और स्थानीय लोग तथा पर्यटक अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। सुबह होते ही कई लोग ओलों को हाथ में लेकर फोटो और वीडियो बनाते दिखे, जिससे मसूरी के नजारों की खूबसूरती और बढ़ गई।

मौसम विभाग ने 28 जनवरी के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी और बारिश देखी जा रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के बाद मौसम सक्रिय होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

विभाग के अनुसार, 30 और 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 1 और 2 फरवरी तक 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है, हालांकि इसकी तीव्रता थोड़ी कम रहने का अनुमान है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में