उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

धुआं, चीखें और अफरा-तफरी… शोरूम में लगी आग ने मचाई तबाही

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण आग की घटना सामने आई है, जिसमें एक साड़ी और लहंगा शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजधानी देहरादून के पलटन बाजार स्थित गांधी संस शोरूम में हुई, जहां अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गई मां... विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम

दमकल विभाग की पहली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए तीन अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। सभी के संयुक्त प्रयास से लगभग एक घंटे में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हैरान कर देने वाली खबर...उत्तराखंड में नाबालिग ने जन्म दिया शिशु, जानें पूरा मामला

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग लगने से शोरूम में रखा भारी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और संबंधित विभाग इसकी जांच में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  न CCTV, न DNA, न कोई प्रत्यक्षदर्शी... फिर कैसे साबित हुआ गैंगरेप? हाईकोर्ट ने दिया जवाब

गौरतलब है कि पलटन बाजार देहरादून का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाका माना जाता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। राहत की बात यह रही कि घटना कम भीड़ वाले समय में हुई, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अगर यह हादसा व्यस्त समय में होता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में