उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे रामनगर हिल दर्पण

‘सर, एक फोटो प्लीज…’ बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, यादगार बना पल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे। उनके आगमन पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रंजिश में रिश्ते का खून... मामा ने भांजे की हत्या कर रची थी खौफनाक साजिश

हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी और समूह फोटो खिंचवाए तथा आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान उत्तराखंड!...गर्मी के बाद अब भारी बारिश और आंधी का खतरा, IMD का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की सीख भी दी। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों का भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा संदेश...‘मन की बात’ सिर्फ कार्यक्रम नहीं, देश को जोड़ने का मजबूत जरिया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में