उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में एसआईआर अलर्ट…इतने फीसदी मैपिंग, चुनावी सख्ती बढ़ी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मेडिकल कालेज सभागार में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की तैयारियों के लिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।

श्री दास ने कहा कि आगामी माह में पूरे प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने वाली है, इसलिए अधिकारी और कर्मचारी किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। सभी को समन्वय के साथ कार्य कर एसआईआर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में बीएलओ द्वारा आउटरीच अभियान के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। जनपद नैनीताल में मैपिंग का प्रतिशत वर्तमान में 80% है और इसे 28 फरवरी 2026 तक 100% पूरा करना लक्ष्य है। उन्होंने इस संबंध में सभी से सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से 2025 की मतदाता सूची में मैपिंग की प्रगति, धुंधली या गलत फोटो, मकान नंबर चिन्हांकन, और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्ति की समीक्षा की गई। श्री दास ने कहा कि एसआईआर के दौरान किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मतदाता तक पहुंच और समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है। इसके लिए बीएलओ को ईआरओ और एईआरओ द्वारा साप्ताहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, और इसकी निगरानी संबंधित एआरओ करेंगे।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूंगी में मैपिंग प्रतिशत कम होने पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। बीएलओ ने बताया कि कुछ लोग अतिक्रमण के कारण अपने पुराने निवास स्थान पर नहीं रहते। ऐसे लोगों को सूचना और नोटिस देने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

श्री दास ने कहा कि एसआईआर के दौरान किसी भी मतदाता का फॉर्म रद्द करने से पहले उसे एक मौका अवश्य दिया जाए और दूरभाष के माध्यम से भी सूचित किया जाए ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से छूट न जाए।

बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, विपिन पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पांडे सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में