उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून

दुकानदार की पत्नी से छेड़छाड़!… हाई-वोल्टेज बना कश्मीरी शॉल विक्रेता विवाद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हुई मारपीट का मामला अब और पेचीदा हो गया है। घटना में गिरफ्तार किए गए दुकानदार की पत्नी ने दोनों कश्मीरी युवकों पर छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप लगाते हुए विकासनगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।

घटना 28 जनवरी को के देहरादून जिले में सामने आई, जब जम्मू-कश्मीर के दो युवक शॉल और कंबल बेचने के लिए विकासनगर बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान एक स्थानीय दुकानदार से कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। कश्मीरी युवकों का आरोप है कि उनके साथ धार्मिक और जातिगत टिप्पणियां की गईं और विरोध करने पर उन पर हमला किया गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

कश्मीरी युवकों की शिकायत पर पुलिस ने एक दुकानदार समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब 30 जनवरी को दुकानदार की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दोनों युवक उनकी दुकान पर आए और उनके साथ अभद्र इशारे किए। विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की गई, जिसके बाद उनके पति से मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

महिला ने पुलिस से दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में