उत्तराखण्ड जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

गैस उपभोक्ताओं को झटका!… 25 नहीं, अब इतने दिन बाद होगी बुकिंग

खबर शेयर करें -

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए अब दो रिफिल के बीच का अंतर बढ़ा दिया है। इस बदलाव का उद्देश्य कालाबाजारी पर रोक लगाना और वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना बताया जा रहा है।

नए नियमों के तहत 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच का अनिवार्य गैप 25 दिनों से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी अब उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक करने के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा।

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों में रहने वाले उन परिवारों पर पड़ेगा, जिनके पास डबल सिलेंडर कनेक्शन है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब पिछली डिलीवरी के 35 दिन बाद ही अगली बुकिंग करने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैस कंपनियों ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग समय सीमा भी तय की है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब 45 दिनों का इंतजार करना होगा। वहीं, जिन उपभोक्ताओं के पास सिंगल सिलेंडर कनेक्शन है, वे 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे। डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 35 दिन निर्धारित की गई है।

छोटे सिलेंडरों के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन और 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन का गैप तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

इस नए नियम की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बुकिंग की पात्रता अब पिछली बुकिंग की तारीख से नहीं, बल्कि सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख से तय होगी। अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उस बुकिंग को स्वतः अस्वीकार कर देगा।

किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

गौरतलब है कि हाल ही में इंतजार अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया था, और अब इसे और बढ़ा दिया गया है। इन बदलावों के पीछे सरकार का उद्देश्य एलपीजी खपत को संतुलित करना और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर भी दबाव बना हुआ है। हालांकि, सरकार ने राज्यों के लिए कमर्शियल गैस के आवंटन में 20% की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है, जिससे कुल आवंटन 50% तक पहुंच गया है। इसके बावजूद, जमीनी स्तर पर राहत मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में