अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

दो शादी का झटका!…ससुरालियों ने की खौफनाक पिटाई, वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो

खबर शेयर करें -

हैरान कर देने वाले मामले में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली, जो उसे काफी महंगी पड़ गई। यह कदम उसे महंगा पड़ गया। युवक की पहली पत्नी के परिजनों ने उसे घेरकर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक और मामले में शामिल सभी पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहार के बगहा कोर्ट परिसर में हुई। युवक को उसके ससुराल वाले पकड़कर पीटने लगे। युवक भागता रहा, लेकिन ससुर, साला और साली ने मिलकर उसे पकड़कर करीब 20 मिनट तक पिटाई की। बाद में सूचना मिलने पर पटखौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान?... पुलिस ने बदला रूट, टैक्सी और दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद!

बताया गया है कि युवक ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। इससे नाराज पहली पत्नी के परिजन बगहा अनुमंडल पहुंचे और युवक की पिटाई कर दी।

पटखौली थाना प्रभारी हृदयानंद सिंह ने बताया कि रामनगर के जोगिया निवासी गेना तुरहा की शादी पीड़ित युवक जितेंद्र कुमार मणिपुर हरसिद्धि मोतिहारी निवासी से हुई थी। शादी के समय युवक पटना में जेसीबी चला रहा था। कुछ दिन बाद वह पटना चला गया और वहां दूसरी महिला से शादी कर ली। यह सूचना पहली पत्नी के परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने बगहा कोर्ट में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  8 लाख बच्चों के बीच पहुंचे 'अंकल धामी'!... दीपावली पर दिया ऐसा संदेश, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान युवक अपनी दूसरी पत्नी के साथ कोर्ट में मौजूद था। तभी पहली पत्नी के परिजन और युवक के दूसरे पक्ष ने उसे अनुमंडल मुख्यालय में पकड़ लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुँच गया। इस दौरान पहली पत्नी के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। भीड़ ने यह सब देखा और किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को ससुराल वालों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पटखौली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी