उत्तराखण्ड गढ़वाल ट्रेन देहरादून हिल दर्पण

नए साल से झटका… रेलवे टिकट महंगे, जनरल और एसी में किराया बढ़ा!

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: नए साल से रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका मिलने वाला है। रेलवे ने जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के टिकटों के किराए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगे। हालांकि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे के अनुसार, 215 किमी से अधिक की दूरी वाले सफर पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किमी की वृद्धि होगी। मेल/एक्सप्रेस की नॉन-एसी श्रेणी में किराया 2 पैसा प्रति किमी बढ़ेगा, वहीं एसी श्रेणी में भी 2 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर, 500 किमी की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कुल मिलाकर सिर्फ 10 रुपये अधिक देने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नई-नई शादी, फिर ऐसा खौफनाक कदम!...घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

रेलवे ने इस बढ़ोतरी की वजह बताते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या में काफी विस्तार हुआ है। साथ ही सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए रेलकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे उनके वेतन और भत्तों का खर्च भी बढ़ गया है। रेलवे के अनुसार मैनपावर पर खर्च अब 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कर्मचारियों के पेंशन पर सालाना 60,000 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा, 2024-25 में रेलवे का कुल ऑपरेशन खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के दौरे पर धामी का तीखा वार... ‘पांच साल कहां थे? अब जनता की याद क्यों आई’

रेलवे ने बताया कि इन खर्चों को संतुलित करने के लिए यात्री किराए में सीमित बढ़ोतरी की गई है। माल ढुलाई दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। रेलवे का कहना है कि सुरक्षा उपायों की वजह से यात्रियों की सुरक्षा में सुधार हुआ है। भारत अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बन चुका है और त्योहारों के समय 12 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन कर अपनी कार्यक्षमता का रिकॉर्ड बना चुका है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में