उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शर्मसार हुई देवभूमि!… 8 महीने की गर्भवती से दरिंदगी, इंसानियत फिर हारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां गर्भवती महिला से दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि पड़ोसी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना राजधानी दून के  पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की है। जिसमें आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।  जानकारी के अनुसार, घटना बीती शनिवार तड़के लगभग 3 बजे हुई, जब महिला बाथरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकली थी। इसी दौरान पड़ोसी व्यक्ति ने उस पर हमला किया। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिला मौका

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर न्याय दिलाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट...उत्तराखंड में भारी बारिश, अगले तीन घंटे रहें सतर्क
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में