उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

रिश्तों का शर्मनाक सच!…हैवान बना पिता, सौतेली बेटी से दरिंदगी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। हैवान बने कलयुगी पिता ने अपनी ही सौतेली नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पौड़ी गढ़वाल जिले में कोटद्वार क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी की सुबह लगभग 7 बजे कोटद्वार की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी बिना बताए घर से बाहर चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तुरंत एक टीम गठित कर बालिका की खोजबीन के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

पुलिस ने खोजबीन के दौरान दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बालिका की नानी से भी पूछताछ की। जांच में पता चला कि बालिका 6 फरवरी की सुबह अपनी नानी के पास गई थी। नानी ने बताया कि बच्ची बहुत डरी हुई थी और अपने माता-पिता के पास रहने से मना कर रही थी। बाद में नानी ने बालिका को सिगड़ी क्षेत्र में एक परिचित के घर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

पुलिस ने बालिका को सकुशल अपने पास लाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि 5 फरवरी की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और सहम के कारण बालिका अगले दिन सुबह घर से भाग गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

इस गंभीर खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पौड़ी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को 7 फरवरी को नजीबाबाद रोड से गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में