क्राइम राष्ट्रीय

शर्मनाक…..अर्धनग्न कर महिला को गलियों में दौड़ाया, वीडियो बनाते रहे लोग

खबर शेयर करें -

तरनतारन से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक के प्रेम विवाह का खामियाजा उसकी मां को भुगतना पड़ा। कस्बा वल्टोहा की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम विवाह करने वाले युवक की मां को अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया।

कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने भी रिपोर्ट मांग ली है। आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है।

महिला ने थाना वल्टोहा की पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने पड़ोस में रहती युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी रंजिश के तहत 31 मार्च की शाम करीब छह बजे आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर उर्फ मनी और दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर आए और चिल्लाने लगे।
शोर सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की बात करते हुए उसके गले में हाथ डाल दिया। उसकी कमीज फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया और गलियों में दौड़ाया। वह मदद के लिए चिल्लाई, तो उसका पति और अन्य लोग इकट्ठा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं’.... हल्द्वानी कोतवाली पहुंची कांग्रेस, 15 भाजपा नेताओं पर केस की मांग

आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भिखीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान के मुताबिक शरणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर निवासी वल्टोहा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ में बदलेगा स्वागत का अंदाज... कुंभ में ‘वेलकम’ नहीं, गूंजेगा ‘स्वागतम्’, ये है तैयारी
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि 31 मार्च की रात को ही पुलिस के पास जाकर शिकायत की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं पुलिस ने मामला भी चार अप्रैल को दर्ज किया।
 वीडियो बनाते रहे आरोपी, किसी ने नहीं की मदद
आपबीती बताते हुए महिला ने बताया कि जब आरोपी उसे अर्धनग्न कर दौड़ा रहे थे तो किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो भी बनाते रहे, जिसका एक राहगीर ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो बनाना बंद कर दी। इस सब के बावजूद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
तरनतारन में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। दरअसल तरनतारन के एक गांव में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। पंजाब महिला आयोग ने तरनतारन में हुई शर्मनाक घटना पर नोटिस लिया है तथा उक्त घटना संबंधी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी