उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

धर्म नगरी में अधर्म!…मासूम के साथ शौचालय में शर्मनाक वारदात, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रेलवे स्टेशन के टिकट घर परिसर में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महिला शौचालय में एक साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद यात्रियों ने साहस का परिचय देते हुए शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे दरिंदे के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्टेशन परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि मध्य प्रदेश का एक परिवार तीर्थ यात्रा के बाद स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उनकी साढ़े चार साल की बेटी शौचालय गई। वहाँ पहले से मौजूद एक युवक ने बच्ची के अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर लोगों ने उसे जोर से धक्का देकर तोड़ दिया। अंदर आरोपी बच्ची को दबोचे हुए था। लोगों ने उसे फटकार कर बच्ची को मुक्त कराया, लेकिन इस बीच आरोपी चकमा देकर भाग निकला। जीआरपी थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत पूरे स्टेशन की घेराबंदी की और कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

पुलिस की पकड़ में आए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले (थाना मरदाहा) के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी घुमंतू प्रवृत्ति का है और वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

थाना प्रभारी, जीआरपी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जाँच की जा रही है ताकि उसके अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में