उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

अस्पताल में शर्मनाक हरकत!… इलाज कराने पहुंची युवती से छेड़छाड़, आरोपी कर्मचारी सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंची एक युवती से अस्पताल में छेड़छाड़ की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। इसका आरोप अस्पताल में ही  तैनात सफाईकर्मी पर लगा है। युवती के शोर मचाने के बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर की राजधानी देहरादून स्थित दून अस्पताल की है। देहरादून निवासी युवती इलाज के लिए दून अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद वह दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान अस्पताल में तैनात एक सफाईकर्मी भी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सफाईकर्मी ने युवती के साथ गलत व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में नहीं थमा तबादलों का तूफान

युवती ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारी और मौके पर मौजूद अन्य लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी सफाईकर्मी उपनल के माध्यम से अस्पताल में तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... उपनल कर्मियों के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही दून चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उपनल को पत्र भेजकर उसकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का डबल अलर्ट...भारी बारिश के कारण 8 जिलों में स्कूलों पर ताला

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों को मरीजों, विशेषकर महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में