उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत!… नाबालिग से कुकर्म की कोशिश, लोगों ने दबोचा आरोपी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में नाबालिग बच्चे के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात कुसुमखेड़ा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। आरोप है कि वह नाबालिग बच्चे के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। लोगों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी वहां जुट गए और मामले को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा...उत्तराखंड में लोगों को निवेश के प्रति जागरूक करने पर फोकस

घटना की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नाबालिग बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके साथ ही बच्चे के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि घटना बीती देर रात की है। बच्चे का मेडिकल कराया गया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!... राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत

पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट और बच्चे के बयान के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में