उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

सनसनीखेज……कत्ल करने के बाद प्रेमी ने ठिकाने लगाया प्रेमिका का शव, ये रही वजह

खबर शेयर करें -

देहरादून। गुमशुदा युवती की हत्या उसी के ही प्रेमी ने की थी। अवैध सम्बन्धों के शक के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इसके बाद शव को सूटकेस के अन्दर बन्द कर आशारोडी से आगे सुनसान जंगल में ठिकाने लगाया था। अभियुक्त की निशानदेही पर सूटकेस के अन्दर से युवती का सड़ा-गला शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बता दें कि 29 जनवरी 2024 को शहरूल निवासी जमालपुरकला थाना कनखल जिला हरिद्वार ने अपनी बेटी शहनूर के गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बताया कि उनकी बेटी देहरादून के संस्कृति विहार कॉलोनी में रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करती थी जोकि 26 दिसंबर 2023 से लापता है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवती की तलाश शुरू की। जांच में पुलिस को पता लगा कि राशिद नाम का युवक युवती के साथ लिव-इन में रहता था जोकि फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरंग में तबाही का मंजर...घायल श्र‌मिकों से मिले CM धामी, मुआवजे का ऐलान

30 मार्च को पुलिस ने आरोपित को संस्कृत विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में राशिद ने बताया कि वह अपने गांव बागोवाली में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। वर्ष 2017-18 में उसकी जान पहचान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शहनूर से हुई। इसके बाद वह लगातार एक दूसरे से संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें 👉  100 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर... पेड़ों ने बचाई जान; 1 की मौत, 14 घायल

सितंबर 2023 में आरोपित शहनूर से मिलने देहरादून आया और दोनों आईएसबीटी के पास एक कमरा लेकर रहने लगे। 26 दिसंबर की रात को राशिद देरी से घर पहुंचा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और आरोपित ने शहनूर का गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपित ने शहनूर के एटीएम कार्ड से 17000 रुपये निकाले व लालपुर स्थित विशाल मेगा मार्ट से एक बड़ा सूटकेस खरीदकर लाया। उसने युवती के शव को सूटकेस में डाला और स्कूटी की पिछली सीट में बांधकर आशारोड़ी के जंगल में फेंककर फरार हो गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में